लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: कस्बा में एक महीने पूर्व तेज आवाज में बैंड बजाने के विरोध में दबंगों ने घर में घुसकर युवक की लात घूंसा और ईटा मारकर गंभीर चोटे पहुंचाई थी। पेट में गंभीर चोट लग जाने पर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के छोटे भाई असलम निवासी बाजार गंज ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि 12 जुलाई रात 9 बजे करीब बड़ा भाई अहमद (25) मकान के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। सामने बैड बाजे की दुकान पर तेज ध्वनि में कलाकार रिहर्सल कर रहे थे। यह भी पढ़ें- कपड़ा कारोबारी की हत्या में तीन नामजद सहित 8 पर रिपोर्ट जिसका उसने विरोध किया। जिसे नाराज होकर रितिक, विकास और तन्नू ने उसे दौड़ा लिया। अहमद जान बचाकर घर में घुस गया तो आरोपी भी पीछे से घुस आए और लात घूंसा और ईटा से ह...