लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर बैठी 25 वर्षीय नवविवाहिता पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। विवाहिता की गोला के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि इकतरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने नशे की हालत में यह वारदात की है। जबकि परिजन जमीन का विवाद बता रहे हैं। सहसपुर गांव की रहने वाली आरती की शादी करीब एक माह पहले थाना लखीमपुर क्षेत्र के झारा कुरैया गांव में हुई थी। एक हफ्ता पहले ही वह अपने मायके सहसपुर आई हुई थी। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर बाद आरती अपनी बहन के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप पुत्र बांके वहां पहुंचा और उसके पेट में कई बार ...