लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडों से मितौली के पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख किशोरी लाल (60) की मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके दोनों बेटों, पत्नी व पोते के साथ भी मारपीट की गई। घटना में घायल कई लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। मितौली थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में सोमवार शाम को हुई कहासुनी ने मंगलवार सुबह होते होते बड़ा रूप ले लिया। खम्हरिया निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को उसके छोटे भाई आदेश से गांव के ही श्याम किशोर व उनके बेटों से कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- थाने जाने से रोकने के लिए घेरा, बरसाए लाठी-डंडे दोनों पक्षों के मकान आमने सामने हैं। बताते हैं कि विवाद के दौरान कई लोग शराब के नशे में थे। आरोप है कि मंगलव...