लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- Lakhimpur Khiri News: नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 40 वर्षीय दलित महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​पीड़िता के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता का निधन पांच वर्ष पूर्व हो चुका है। वर्तमान में वह अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ मां और बहन के साथ अपने मामा के गांव में रह रहा है। ​ बुधवार की रात जब सभी लोग घर में सो रहे थे तभी गांव का ही रहने वाला आशीन अली दीवार लांघकर घर के भीतर घुस आया। आरोपी ने उसकी मां के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ​आहत और आहट पाकर जब बेटा जाग गया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग...