लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। विकास खंड मितौली के ग्राम रोजगार सेवकों का सितंबर माह का मानदेय भुगतान न होने से आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसको लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ के माध्यम से सीडीओ ज्ञापन भेजकर भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सितंबर 2026 के मानदेय का एफटीओ बनाकर करीब 20 दिन पहले ब्लॉक से जिला विकास अधिकारी कार्यालय भेजा गया था। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। यह मामला डीडीओ स्तर पर पेंडिंग है। ज्ञापन में कहा गया है कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, इसके बाद भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि तीन दिन के अंदर मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो ग्राम रोजगार सेवक संगठन 30 अक्टूबर को वि...