लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगरवासियों की ओर से इस वर्ष माता पूर्णागिरि धाम यात्रा का 19वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत हर वर्ष की भांति इस बार भी 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक मां भगवती का अमृतमयी भंडारा का आयोजन किया जायेगा। आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान भक्तगण मां भगवती की आराधना, पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ ले सकते हैं। जिसमे हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 से 23 सितंबर तक मां भगवती का अमृतमयी भंडारा भी चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।संयोजक के अनुसार आयोजन में समस्त पलिया वासियों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता पूर्णागिरि धाम यात्रा में शामिल होने और मां भगवती का आशी...