Lakhimpur Khiri News: मां-बेटी के लापता होने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया क्षेत्र से बीते दिनों एक के बाद एक करके मां-बेटी लापता हो गई। पहले 16 वर्षीया बेटी लापता हुई, जो घर में रखी 40,000 रुपए की नकदी और करीब एक लाख रुपयों की कीमत के जेवर के साथ स्कूटी भी ले गई। पिता बेटी को तलाश ही कर रहा था कि इस बीच दो दिन बाद मां भी गायब हो गई। पीड़ित ग्रामीण ने खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पर कोई कार्रवाई न हुई तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद खमरिया पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले 16 वर्षीया किशोरी लापता हो गई। किशोरी अपने साथ स्कूटी,नकदी और जेवर भी ले गई। पिता ने बेटी की तलाश शुरू की। पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पिता अभी बेटी की तलाश में ही था कि उसकी पत्नी भी अचानक गायब हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.