लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह चीमा, इंग्लिश मीडियम प्रभारी करतार सिंह चीमा, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के नाम पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह चीमा ने अपनी माता के नाम पौधा रोपकर की। उन्होंने कहा कि जैसे सिंदूर के बिना मांग सूनी लगती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में कम से कम एक पौधा रोपने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रेरणा अध्यापक इमरान खान, संजीव सिंह, दीपक दीक्षित, अनिल सिंह, सुशील कुमार वर्मा, श्रवण कुमार बाजपेई, इन्द्रेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...