Lakhimpur Khiri News: मांस विक्रेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा के मोहल्ला बबौरी में शाहजहांपुर हाईवे किनारे मांस विक्रेताओं द्वारा गंदगी को अंत्येष्टि स्थल में फेंके जाने से लोगों में रोष फैल गया था। शिकायत पर प्रशासन ने अनधिकृत रूप से बैठे विक्रेताओं को खदेड़ दिया था, जिसको लेकर विक्रेताओं ने सपा नेता क्रांति कुमार के नेतृत्व में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सपा नेता के नेतृत्व में लालाराम, गोविंद, किशन, नरेश, सुधीर, संजीत कश्यप, इकरार अहमद, मो आफताव अली, अलाउद्दीन समेत मांस विक्रेताओं ने रोजी-रोटी के संकट का हवाला देते हुए उन्हें बिक्री करने देने की अनुमति को लेकर गुहार लगाई है। एसडीएम ने मांस विक्रेताओं को समस्या के समाधान को लेकर एक सप्ताह का समय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.