लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के महराज नगर गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की मांस लदी पिकअप की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और वाहन को चालक समेत कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। महराज नगर निवासी आलम कुरैशी का तीन वर्षीय पुत्र सलमान मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत इसी दौरान बरेली से मांस लेकर आ रही पिकअप ने खेल रहे मासूम को रौंद दिया। हादसे में मासूम ने मौके पर...