Lakhimpur Khiri News: मांगों को लेकर किसानों ने किया जल सत्याग्रह
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सम्राट के बैनर तले सोमवार को मढिया घाट पर किसानों ने जल सत्याग्रह किया। संगठन ने डीएम को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मितौली संत दास पवार सौंपकर समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में कस्बा मैगलगंज के औरंगाबाद रोड पर नाला न होने से जलभराव और बीमारी की समस्या का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने वर्ष 2011 में एनएच-30 पर डिवाइडर में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को अब तक चालू न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें संचालित कराने की मांग की। नई बस्ती खखरा में बरगावां रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से बेहड़ा मोड़ तक जिला पंचायत निधि से बनाए गए नाले को अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे पूर्ण कराकर सुचारु कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.