लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: सावन मेले के बीच एक कांवड़िया अपनी अनोखी मांग को लेकर चर्चा का विषय बन गया। पीलीभीत जिले के उमरिया निवासी धर्मपाल अजीब मांगें रखते हुए अनशन पर बैठ गया। वह प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने की मांग कर रहा था। इन्हीं सब बातों को लेकर धर्मपाल गोला में बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में अनशन पर बैठ गया। उनकी इस अनोखी मांग को लेकर मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा बनी है। फिलहाल धर्मपाल की मांग को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कोतवाल अम्बर सिंह का कहना है कि सूचना मिली है, बात कर समझाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में जात-पात, अमीर-गरीब की मिटी खाई यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुरामहादेव मंदिर पर कावंड़ियों का आना...