लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के टॉपरपुरवा गांव में गुरुवार शाम को एक गन्ने के खेत से मानव का सिर कंकाल बराबर हुआ है। देखने से कंकाल काफी दिन पुराना प्रतीत होता है। जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। हालांकि इसी गांव की एक महिला ने कंकाल को पहचानने का दावा किया है। उसका कहना है कि बरामद सिर कंकाल उसके बेटे का है। फिरलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के टॉपर पुरवा गांव में गुरुवार शाम को कुछ ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए थे। उनको गन्ने के खेत में एक सिर कंकाल दिखाई दिया। सूचना पर गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर महेवागंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी...