Lakhimpur Khiri News: महीनों से धंसी पुलिया, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध
लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। कस्बा भीखमपुर से कस्ता जाने वाले मार्ग पर लालपुर गांव के पास बनी पुलिया धंसने से सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है। राहगीरों व ग्रामीणों ने गढ्ढे में झाड़ियां लगाकर खतरनाक गड्ढे को चिन्हित किया। श्रवण मास में निकल रहें कांवड़ियों की टोली व ट्रैक्टर ट्राली , बाइक सवारों के लिए खतरा बना हुआ है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मितौली पुलिस ने सड़क पर बने गड्ढे में मिट्टी से बंद किया था । लेकिन पुलिस की पाइप लाइन व रोड़ धंसने से गड्ढा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से पुलिस व रोड़ पर बने गड्ढे की मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.