Lakhimpur Khiri News: महिला से लूट के बाद एएसपी ने किया दौरा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। थाना क्षेत्र के ऐली गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चाकू की नोक पर नाक का सोने का बुंदा लूटने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के तीसरे दिन सोमवार को एएसपी पूर्वी पवन गौतम गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़िता प्रेमा देवी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। ऐली गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी चंद्रभाल शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से पूरब नौबना रोड पर शौच के लिए गई थीं। लौटते समय ऐली गांव जाने वाले तिराहे के पास बाइक सवार उचक्के ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चाकू दिखाकर उचक्के ने उनकी नाक से सोने का बुंदा छीन लिया। विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और चाकू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.