लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। मुकद्दरपुर गांव में महिला और उसके देवर से मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शान्ती देवी पत्नी सुरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही ओमकार पुत्र बिजई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार एक अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे ओमकार ने शान्ती देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके देवर सुनील कुमार के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...