लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढ़ुआ थाना के बोकरिहा गांव में एक महिला और उसके देवर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। मझगई थाना इलाके महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर को वह अपनी ननद के घर बोकरिया गई थी। नवजात शिशु के बीमार होने पर वह अपनी ननद की 10 वर्षीय बेटी और देवर के साथ पड़ोस के गांव सुजानपुर दवा लेने गई थी। आरोप है कि शाम को दवा लेकर वापस आते समय बोकरिया के पास सावित खां, जगदीश, जैकरन, सोनू और छोटू यादव व कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। घटना के दौरान गले में पहनी सोने की माला ...