लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर के मोहल्ला अहिरान द्वितीय निवासी 45 वर्षीय महिला की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच मौत के कारणों को लेकर मतभेद सामने आए। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, जबकि पति ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। मोहल्ला अहिरान द्वितीय निवासी कुंवर सेन की पत्नी शीतल की बुधवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौत की परिस्थितियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग बातें सामने आईं। मायके पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मृतका के पति कुंवर सेन का कहना है कि उनकी पत्नी की मौत हार्ट अटै...