लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। क्षेत्र के मुकद्दरपुर गांव में गैर पंजीकृत आरएमएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में भारतीय किसान संघ ने गहरी चिंता जताई है। संगठन ने मामले में सीएचसी में कार्यरत एएनएम की कथित भूमिका और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां के अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। जिला महामंत्री उपेंद्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बिना जांच किसी को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि पूरे मामले के तथ्यों को सामने लाकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि यह मामला जनस्वास्थ्य और मातृ-शिशु सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसकी गंभीरता से ज...