Lakhimpur Khiri News: महिला की पिटाई, केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: सदर कोतवाली के एक गांव में पानी के विवाद को लेकर महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता का कहना है कि जान से मार देने की धमकी दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को घर के पास रहने वाले अजीत वर्मा उर्फ शुभम से बरसाती पानी के निकासी को लेकर झगड़ा हो गया। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी डंडा लेकर आ गया और उनके साथ मारपीट कर दी। हमले में उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं और सूजन आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.