लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। अन्तर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के तहत गुरुवार को आईटीआई ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मिलेट्स किसान मेला व रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल व उपकृषि निदेशक ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने स्टालों को देखा। महिला किसानों को सम्मानित किया गया। खेती के साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता जिले के विकास की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पहुंचाया ...