लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले में हिस्टीरिया बीमारी का शिकार महिलाएं अधिक हो रही है। अक्सर देखा होगा महिला बेहोश होकर गिर गयी,दौरा पड़ा,सांस फूलना, अजीब हरकते खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। यह बीमारी ही हिशटिरिया है। इसको इलाज से ठीक किया जा सकता है। जिला अस्पताल में तैनात डा.अखिलेश शुक्ला ने बताया कि हिस्टीरिया बीमारी मन से संबधित होती है। इसमें महिलाएं, युवतियां, किशोरियां ज्यादा अग्रसित होती है।इसके लक्षण शारीरिक होते है। इसकी वजह मन की परेशानी, तनाव और मरीज अपनी तरफ ध्यान दिलाने को लेकर होती है। महिलाओं में बीमारी होने की वजह बंद माहौल, खुल के दिक्कत न बता पाना, दबाव महसूस करना भी शामिल है।

हिस्टीरिया के लक्षण और उपचार यह हैं लक्षण अचानक बेहोश होना, दौरे पड़ना, सांस फूलना, भूतप्रेत होने जैसी हरकत ...