लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। महाराजा साल्हिय सिंह अर्कवंशी का स्मृति दिवस क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संसारपुर और छत्तीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने महाराजा को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संसारपुर के भरिगवां चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदेश कुमार अर्कवंशी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। सभी को महाराजा साल्हिय सिंह अर्कवंशी के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। वहीं अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत की ओर से आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एचडी सिंह अर्कवंशी ने महाराजा के चि...