लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। निघासन रोड के बोझवा चौराहे पर चल नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दांपत्य शिविर के आयोजन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। रविवार को बोझवा चौराहा पर चल रहे नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व दांपत्य शिविर के मंच पर गायत्री परिवार के आराध्य गुरुदेव के चित्रों को स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भंडारे की व्यवस्था की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और अन्य श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण ...