लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के महराज नगर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद उपजे आक्रोश और हंगामे के बीच प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करा दी।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों की मांग और प्रशासन के आश्वासन के बाद लखनऊ से करीब 73 हजार रुपये की लागत से नई प्रतिमा मंगाई गई। जिसे शनिवार को विधिवत आंबेडकर पार्क में स्थापित किया गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर एकत्र हो गए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नई प्रतिमा लगवाने और घटना में शामिल अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

प्रशासन की कार्रवाई अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वास...