Lakhimpur Khiri News: महराजनगर गांव में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर नकदी जेवर चोरी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के महराजनगर गांव के एक घर में दीवार काटकर घुसे चोर नकदी, जेवर सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। महराजनगर गांव में रहने वाली फैमा पत्नी बकरीदी ने बताया कि गुरुवार रात अज्ञात चोर उनके घर की दीवार काटकर अंदर घुस गए। चोर घर में रखी एक जोड़ी चांदी की पायल, एक मटर माला, छह चांदी की चूड़ियां व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई। पीड़िता ने कोतवाली धौरहरा में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Godda News: लगातार दूसरे दिन चोरों का कहर , शांतिनगर में लाखों के जेवर, नकदी व घरेलू सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.