लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा में कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि गोला नपाध्यक्ष रिंकू शुक्ला, मोहम्मदी नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन डॉ गोविंद गुप्ता ने किया है। ब्रांड अम्बेसडर डॉ नीना पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया है। आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य जगत की प्रतिभा दुबई से आई निशा गिरी, इंदौर से अंजुला सिंह, सपना साहू, हरियाणा से सोनिया अक्स, सीमा रंगा, नोएडा से नलिनी राज, पारुल अग्रवाल, गिरधर खरे, कुमार विकास, लखनऊ से सुधा मिश्रा, गीता और उत्तराखंड से ममता जोशी समेत 21 प्रतिभाओं ने अपनी अपनी रचनाओं से समा बांध दी...