Lakhimpur Khiri News: महक प्रेरणा सीएलएफ का 16 सितंबर को होगा चुनाव
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: लबेदपुर। महक प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति बैरिया क्लस्टर की वार्षिक आमसभा का आयोजन ब्लॉक सभागार रमियाबेहड़ में खंड विकास अधिकारी श्रद्धा गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में महक प्रेरणा सीएलएफ का चुनाव 16 सितम्बर बुधवार को आम सहमति से निश्चित किया गया है। बैठक में मौजूद उपायुक्त स्वतः रोजगार के डीएचएम रत्नेश वर्मा ने सभी ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत मौजूद पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया, सीएलएफ का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारो का नामांकन और मतदान एक ही दिन में संपन्न कराया जायेगा। बैठक में एडीओ आलोक शुक्ला, बीएमएम एहराज अहमद, दुर्वेंद्र सिंह, समूह सखी सुधा यादव, लखविंदर कौर, गीता देवी सीएलएफ के बुक कीपर, एमआईएस सहायक और सीएलएफ के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.