Lakhimpur Khiri News: महंगापुर में माता के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: महंगापुर। दुर्गा माता मंदिर महंगापुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नवमी के दिन कन्या भोज के बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात में आयोजित माता के जागरण में भक्ति और संगीत की अनूठी छटा देखने को मिली। प्रिया एवं कुमार म्यूजिकल ग्रुप ने माता के मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। पंजाब से आए गायक रिक्की सिंह ने 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है' भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, पीलीभीत से आईं गायिका आरती ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Etah News: मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई... बरेली से आए झांकी ग्रुप न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.