लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। थाना हैदराबाद पुलिस ने गत बीस दिन पहले दो गांव से चोरी हुई भैसों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस चोरी की घटना करने मे शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से दो भैसें और पांच हजार रूपये नगद बरामद किये है। पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। जबकि इस घटना मे शामिल दो चोर फरार है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि गत 23 जून की रात्रि में प्रेमचन्द निवासी ग्राम चमरपुरवा और अजय कुमार निवासी ग्राम बगहा के घर से अज्ञात चोर भैंस चोरी कर ले गये। जिसका मुकदमा थाने मे दर्ज कर लिया गया था। घटना की विवेचना अजान चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को दी गई थी। मंगलवार की देर रात को अजान चौकी प्रभारी अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, सिपाही धर्मेंद्र कुमार और संजीव कुमार...