Lakhimpur Khiri News: मनोहारी कला केंद्र में मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर के खुटार रोड पर मनोहारी कला केंद्र परिवार की ओर से 32वां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 4, 5 और 6 सितंबर को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय भव्य आयोजन खुटार रोड पर होगा। संस्था के अध्यक्ष बाबा सुरेश ठाकुर नंदवंशी ने बताया कि कला केंद्र के सभी सेवादारों सहयोगियों और नगरवासियों के सहयोग से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम आठ बजे से भजन संध्या के साथ मंच पर मनमोहक कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: एक शाम कान्हा के नाम भजन संध्या 4 को यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.