लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। मझगई थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रूपेश कुमार निवासी ग्राम खैरहना, थाना मझगई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमें बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। 1 सितंबर को न्यायालय में उसकी पेशी निर्धारित थी। इसी के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल रवि गंगवार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...