Lakhimpur Khiri News: मझगई पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: थाना मझगई पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना और मुस्तैदी के चलते पुलिस टीम ने थाना मझगई पर पंजीकृत मुकदमे के वांछित को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान रूपेश उर्फ लुक्का के रूप में हुई है, जो कि मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतापुर का निवासी है। आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। इस वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश कुमार, आरक्षी रवि गंगवार, महिला आरक्षी गौरव शर्मा व महिला आरक्षी प्रतीक्षा शुक्ला शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.