Lakhimpur Khiri News: मझगईं एसओ लाइन हाजिर, राजबहादुर बने एसओ सिंगाही
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने एसओ मझगईं अनिल कुमार पंकज को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पर एसओ हैदराबाद सुनील मलिक को मझगईं भेजा गया है। इंस्पेक्टर मितौली महेश पाठक को इंस्पेक्टर हैदराबाद बनाया गया है। इंस्पेक्टर सिंगाही दिलीप चौबे को इंस्पेक्टर मितौली बनाकर भेजा गया है। देवकली चौकी इंचार्ज राजबहादुर सिंह को एसओ सिंगाही बनाया गया है। पीआरओ त्रिलोकी नाथ मौर्या को एसओ फूलबेहड़ बनाया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को लाइन भेजा गया है। संतोष सिंह आईजी ऑफिस अटैच हो गए हैं। वही शिकायतों के चलते अमीर नगर चौकी इंचार्ज धनंजय शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर दरोगा संतोष तिवारी अमीननगर चौकी इंचार्ज बनाकर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.