Lakhimpur Khiri News: मजदूरी पर जा रहा युवक नदी में फिसला, तलाश जारी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत उल्ल नदी पार करते समय सोमवार सुबह मजदूरी करने जा रहा 32 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से ही पुलिस और पीएसी की फ्लड टीम नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखपेड़ा गंज निवासी जाबिर अली (32) पुत्र मोहम्मद नबी सोमवार सुबह रोज की तरह मजदूरी के लिए लखीमपुर शहर जा रहा था। इसी दौरान जुलाहनपुरवा स्थित रपटा पुल के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह उल्ल नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को डूबते देखा, तो तुरंत शोर मचाया और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही रामापुर चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.