लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में सफाई और फायर लाइन कटाई के कार्यों में लगे मजदूरों को मजदूरी के भुगतान के बजाय बेशकीमती लकड़ी दिए जाने के आरोपों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पलिया क्षेत्र में कई मजदूरों को मोटरसाइकिलों पर लकड़ी लादकर ले जाते देखे जाने के बाद मामले की जांच की मांग उठने लगी है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि जंगल की सफाई के नाम पर काम करने वाले कुछ मजदूरों को नकद मजदूरी देने के बजाय लकड़ी घर ले जाने दी जा रही है। इसे लेकर सवाल उठ रहा है कि यदि मजदूरों से सरकारी कार्य कराया जा रहा है, तो उन्हें निर्धारित मजदूरी का भुगतान किस माध्यम से और किस प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। हालांकि, लकड़ी दिए जाने के बदले मजदूरी का भुगतान किए जाने के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्...