Lakhimpur Khiri News: मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला के साथ मारपीट
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके के दुलही गांव में मजदूरी के पैसे मांगने गई महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने मजदूरी की थी और आरोपी पैसा नहीं दे रहे थे। काफी दिनों बाद जब महिला पैसे मांगने गई तो गंदी गंदी गालियां दीं और मारपीट की। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।दुलही गांव निवासी तीरथराम की पत्नी मीरा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पति ने गांव के ही कंधई के घर मजदूरी की थी। पति ने कई बार मजदूरी के पैसे मांगे लेकिन कंधई ने पैसे नहीं दिए। आरोप है कि बीती 17 अगस्त को मीरा देवी जब पैसों का तगादा करने गई तो कंधई, रंजीत और राकेश ने गंदी गंदी गालियां दी साथ ही मारपीट की। मारपीट में महिला को कई जगह चोटें आई हैं। पढुआ एसओ मोहित पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.