लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। खेत में मछली पकड़ने गए 45 वर्षीय ग्रामीण की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो खेत में भरे पानी में शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मझगई थाना के मुन्नापुरवा के 45 वर्षीय रामखेलावन पुत्र बृजलाल रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। बताया जाता है कि प्राइमरी स्कूल मुन्नापुरवा के उत्तर दिशा में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने रामखेलावन को गांव के ही मिहीलाल के खेत की तरफ जाते देखा था। यह भी पढ़ें- Bareily News: चारा लेने गए युवक का शव खेत में भरे पानी में उतराता मिला जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं ल...