Lakhimpur Khiri News: मंदिर परिसर में एकत्र कांवड़ में लगी भीषण आग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर के उत्तर दिशा में मंगलवार सुबह करीब सात बजे वहां एकत्र रखी हजारों कांवड़ में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इसकी तेज तपिश से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मंदिर के पड़ोस में रहने वाले पुजारी दिनेश मिश्रा की पानी की टंकी भी आग की गर्मी से पिघल गई। आग की भीषण तपिश का असर छोटी काशी कॉरिडोर की दीवारों पर भी पड़ा। दीवारों पर लगाए गए लाल पत्थर कई स्थानों पर अपनी जगह से छूट गए और जमीन पर गिरने की स्थिति में पहुंच गए। इससे कॉरिडोर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर की दीवार पर लगे लाल पत्थरों को मसाले से मजबूती से चिपकाने के बजाय लोहे की पट्टी के सहारे लगाया गया है। आग की तेज तपिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.