Lakhimpur Khiri News: मंत्रोच्चार के बीच हवन में दी आहुतियां, देवी स्वरूपा कन्याओं का किया पूजन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के नवें दिन भक्तों ने आदिशक्ति के नवें जगत सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन पूजन किए। सुबह से ही मंदिरों में कतारें लग गईं। भक्तों ने मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की, आरती उतारी, मंदिर परिसर की परिक्रमा कर मां से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डालीं और देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। प्राचीन मां संकटा देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। मां अंबे का भजन करते हाथों में पूजन की थाल, नंगे पैर मंदिर पहुंचे भक्तों ने कतारों में लगकर दर्शन पूजन किए। यह भी पढ़ें- Rampur News: दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.