Lakhimpur Khiri News: मंडी निदेशक के निरीक्षण में खुली पोल, अव्यवस्थाओं पर सचिव को फटकार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज मंडी समिति में गुरुवार को मंडी निदेशक जितेंद्र सिंह के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं सामने आईं। मंडी परिसर में गंदगी, शौचालय की बदहाल स्थिति, कर्मचारी आवास के आसपास झाड़ियां और दुकानों के आगे अतिक्रमण देखकर निदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी सचिव नरेश रस्तोगी को फटकार लगाते हुए सभी खामियों को जल्द दुरुस्त कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मंडी निदेशक जितेंद्र सिंह गुरुवार सुबह अचानक मंडी समिति पहुंच गए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, कर्मचारी आवास, प्रकाश व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यालय के साथ ही नवनिर्मित दुकानों और टिनशेड का भौतिक निरीक्षण किया। किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय की बाहरी दीवार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.