Lakhimpur Khiri News: भोग लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं से मंदिर गर्भगृह में अभद्रता
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में मंगलवार सुबह भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने पहुंचे श्री अग्रवाल सभा के सदस्यों के साथ गर्भगृह के भीतर कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की किए जाने का मामला सामने आया है। सभा के सदस्यों ने मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों पर भोग की थाली फेंकने की धमकी देने तक का आरोप लगाया है। नगर के नीलकंठ मैदान में श्री अग्रवाल सभा की ओर से पिछले नौ वर्षों से सावन माह में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में सुबह चाय और दोपहर में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है। परंपरा के अनुसार भंडारा शुरू करने से पहले सभा के सदस्य भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बैरीकेडिंग पर फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.