Lakhimpur Khiri News: भैंस ने पटका, किसान की इलाज के दौरान मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। अपने खेत से सब्जी लेकर बिक्री के लिए खमरिया बाजार जा रहे किसान को भैंस ने पटक दिया। गम्भीर रूप से जख्मी किसान को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया हैं। थाना खमरिया क्षेत्र के गांव मुरावनपुरवा गांव निवासी कमलेश ठेलिया पर सब्जी लादकर खमरिया बाजार जा रहा था। मुराउन पुरवा गांव से थोड़ी दूरी पर सरैंया गांव के पास पशुपालक की भैंस ने कमलेश को पटक दिया। जसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और कमलेश को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से कमलेश को जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। कमलेश की मौत के बाद परिजन शव वापस लाए और पुलिस को सूचना दी। खमरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.