Lakhimpur Khiri News: भैंस चोरी करने गांव में घुसे चोर, ग्रामीणों ने धरा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में शुक्रवार देर रात भैंस चोरी की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना देकर पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इलाके के गौरिया गांव निवासी यूनुस अली के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के आसपास घूमते दिखाई दिए। घर के बाहर उनकी भैंस बंधी थी। शक होने पर उन्होंने अपने भाइयों को सूचना दी, जिसके बाद सभी ने मिलकर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एक युवक भैंस खोलकर ले जाने लगा, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़ा गया युवक अपने पूरे शरीर पर तेल लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.