Lakhimpur Khiri News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आठ जख्मी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 13 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। फूलबेहड़ थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ की चार महिलाओं सहित आठ लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फूलबेहड़ भिजवाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गनेशपुरवा गांव में धनपति व रामनरेश के घर आसपास हैं। दोनों के घर के सामने सहन की जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। दोपहर के समय उक्त जमीन पर धनपति घास छील रहे थे। तभी विपक्षी रामनरेश से कहासुनी व गाली-गलौज होने लगी। इस समय आसपास के ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद धनपति शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। आरोप है कि वापस आते समय रामनरेश ने बेटों के साथ घेरकर लाठी-डंडों से धनपति पर हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.