Lakhimpur Khiri News: भूमि पूजन के अगले दिन ही तोड़ा गया शिलापट
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज-इटारा मार्ग पर प्रस्तावित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए सोमवार को हुए भूमि पूजन के अगले ही दिन मंगलवार को अराजकतत्वों ने शिलापट की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। इससे दीवार में लगाया गया शिलापट उखड़कर अलग हो गया। सूचना पर स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और शिलापट को सुरक्षित कर लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मिश्रा ने बताया कि मौके पर दोपहिया वाहन के पहियों के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी नशेड़ी व्यक्ति द्वारा यह कृत्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत थाना पुलिस से की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: स्कूल में नींव पूजन कर रखी आधारशिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.