Lakhimpur Khiri News: भूतनाथ मेले में रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार को छोटी काशी गोला में बाबा भूतनाथ का विशाल मेला लगेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए कई स्थानों पर बैरीकेडिंग बढ़ाई गई है जबकि रविवार शाम से ही मेला क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन का पूरा जोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर है। रविवार शाम से ही मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों को रोककर निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.