लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी। मैलानी पुलिस ने भूखी प्यासी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मदद की। मिशन शक्ति केंद्र पहुंची महिला को पुलिस टीम ने पहले भोजन कराया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने सौ रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें सकुशल घर भेजा। शुक्रवार को पीलीभीत जिले के शेरामऊ निवासी 73 वर्षीय श्रीजानी मैलानी थाने के मिशन शक्ति केंद्र पहुंचीं। वह भूखी प्यासी थीं। पूछताछ में पता चला कि उनके पति लकवाग्रस्त हैं। महिला की स्थिति को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने उन्हें भोजन कराया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने उन्हें सौ रुपये की आर्थिक सहायता दी और सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की। पुलिस के इस मानवीय व्यवहार से भावुक बुजुर्ग महिला ने मैलानी पुलिस की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...