Lakhimpur Khiri News: भुगतान नहीं तो चीनी मिल को इंडेंट जारी नहीं करने का निर्णय
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सामान्य निकाय सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पलिया की प्रबंध कमेटी की बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गन्ना किसानों के हितों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल, पलिया पिछले पेराई सत्र 2025-26 का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करती है, तो समिति की ओर से आगामी पेराई सत्र का इंडेंट जारी नहीं कराया जाएगा। इस निर्णय को किसानों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके अलावा बैठक में बैटरी चालित नैपसेक स्प्रे मशीन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया।वहीं, गन्ना समिति पलिया में रिक्त संचालक सदस्य पद का निर्वाचन नहीं कराए जाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.