लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: वैश्य समाज के युवा पदाधिकारियों ने नगर के लखीमपुर रोड स्थित दानशिरोमणि श्री भामाशाह चौक पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष (युवा) आदित्य गुप्ता की मौजूदगी और नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ गोला को ज्ञापन सौंपकर चौक पर विद्युत पोल लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि भामाशाह चौक पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। संगठन ने जनहित को देखते हुए चौक पर शीघ्र विद्युत पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, सुधीर गुप्ता, अभिषेक कुमार, शिवम गुप्ता, ...